Jay Mahesh Jay Mahesh Jay Mahesh Deva in Hindi: जय महेश जय महेश, जय महेश देवा, यह आरती भगवान महेश (भगवान शिव) के पूजन में गाई जाने वाली माहेश्वरी समाज की सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध महेश आरती है। भगवान महेश की यह आरती परम आनंदमय है। इस आरती के गायन से भगवान महेश जी के प्रति शिव भक्तों और माहेश्वरी समाज जनों का असीम, अमिट श्रद्धाभाव और समर्पण का बोध होता है। प्रत्येक सोमवार के दिन तथा महेश नवमी, महाशिवरात्रि के अवसर पर और पूरे सावन में भगवान महेश की आरती "जय महेश जय महेश, जय महेश देवा" का श्रद्धापूर्वक गायन कीजिए और महान पुण्य का लाभ पाइए। जय महेश !
सदा वामांगी भवानी, गोद बिराजत गणेश;
भक्तों की रक्षा करे, कृपासिंधु महेश ।
जय महेश जय महेश, जय महेश देवा ।
गणेशजी पूत जाके, उमापति महादेवा ll धृ ll
सुखकर्ता दुखहर्ता, डमरूत्रिशूलधारी ।
माथे मुकुट चन्द्र सोहे, नंदी की सवारी ॥
फुल चढ़े फल चढ़े, और चढ़े चढ़ावा ।
मिश्री का भोग लगे, भक्त करें सेवा ॥ १ ॥
तुम हो सब के स्वामी, ठाकुर तुम मेरे ।
करुणा बरसाओ प्रभु, द्वार खडे तेरे ॥
रिद्धि सिद्धि घर आवे, हो संतन की सेवा ।
हर हर महादेव, महाकाल महादेवा ॥ २ ॥
बल बुद्धि बिद्या देत, निरोगी देत काया ।
बाँझन को संतान देत, निर्धन को माया ॥
कष्ट मिटे तन मन का, पाप हरो देवा ।
जय जय शिवशंकर, शम्भु सदाशिवा ॥ ३ ॥
निसदिन महेशजीकी, जो आरती उतारे ।
मनवांछित फल पावे, बने काज सारे ॥
खम्मा-खम्मा-खम्मा, बेडा पार करो देवा ।
दास प्रेम शरण आए, सफल कीजे सेवा ॥ ४ ॥
YouTube Link > Mahesh Aarti: Jay Mahesh Jay Mahesh Deva
देखें- भगवान गणेशजी की आरती > Aarti — Om Jay Shri Ganesh Hare In Hindi | Bhagwan Ganesh Ji Ki Aarti | आरती — ॐ जय श्री गणेश हरे | भगवान गणेश जी की आरती
देखें- महेशाष्टक > Maheshashtakam | Mahesham Anantam Shiv Mahadevam | Mahesh Ashtakam | महेशाष्टकम् - महेशं अनन्तं शिव महादेवम्
![]() |
| भगवान शिव (देवाधिदेव महेश जी) के इस फोटो को देखके क्या समझ में आया? |
See this link > Lord Mahesha - First Adorable (प्रथम आराध्य) Of Maheshwaris & Maheshwari Community | According To Maheshwari Vanshotpatti Katha/Story
See this link also > Maheshwari Ke Mahesh | According To Maheshwaritva Mahesh & Parvati (Shiv & Shakthi) Are Inseparable, They Are One And The Same
See this link also > Maheshwari Ke Mahesh | According To Maheshwaritva Mahesh & Parvati (Shiv & Shakthi) Are Inseparable, They Are One And The Same

.png)




No comments:
Post a Comment